आस्था (A mystery)
Part-3
दिमाग को सुन्न होने से
बचाने के लिए औरत अपनी आँखे बड़ी करते हुए किताब उठा लेती है |
आस्था : क्या आप मेरी
कुछ मदद...?
औरत : तुमने अब तक कितने
लोगो को मारा है आस्था ?
आस्था ख़ामोशी नजर और अगले
ही पल गुस्से से लाल होती आँखों के साथ औरत को देखा |
औरत : मैं तुमसे ही पुछ
रही हूँ...|
आस्था : मैंने किसी को
नही मारा |
आस्था की आँखों और बातो
में गुस्सा भर गया था |
कुछ देर के लिए औरत कुछ
नही बोली उसकी नजरे किताब में टिकी रही, आस्था अपनी सूखती आँखों के साथ बस उसे देखे जा रही थी
अगले ही पल kitchen से कुछ टूटने की आवाज आयी, आस्था झटके से उठने लगी पर औरत ने उसे इशारे के साथ बैठा दिया
|
औरत : बिल्ली है,
मेरी पालतू |
आस्था : आप मेरी मदद करेगी
ना..?
औरत : उसी का तरीका खोज
रही हूँ |
औरत ने जवाब नही दिया
|
आस्था चुप हो गयी |
औरत : तुम्हारी सास किस
nature
की है...?
आस्था : बेटी मानती है
मुझे |
औरत : तुम्हारी बहन तुमसे
चिढती है...?
आस्था : नही...|
औरत : तुम्हारे पति की
कोई Ex
थी...?
आस्था : आप सब ये क्यों
पुछ रही है...?
औरत शांत नजरो से आस्था
को देखने लगी, जिसकी
आँखों में गुस्सा था |
औरत : ताकि पता चल सके,
किसने तुम्हारे पीछे ये सब छोड़ा ?
आस्था : नही थी |
best hindi horror stories 2020
|
आस्था चुप हो गयी,
उसकी आँखे नीचे होने लगी |
औरत : उसके बारे में बताओ...|
आस्था ने औरत को देखा
|
औरत : Time
कम है आस्था, मैं चाहती हूँ, तुम्हें फिर मेरे पास ना आना पड़े |
आस्था : उसका नाम सौरव
है,
वो ऐसा नही कर सकता |
औरत : तुम इतना sure
कैसे हो...?
आस्था : क्योकिं वो scientist
है और NASA में job करता है |
औरत : उसकी शादी |
आस्था उठकर जाने लगी |
औरत : मुझे नही लगता,
तुम यहाँ से जाने की गलती करोगी |
औरत : ok,
तुम्हारी किसी से कोई खास दुश्मनी,
जो तुमसे खुश ना हो |
आस्था : अब के लिए तो
मैं खुद ही हूँ |
औरत : जादू - टोन टोटके
में यकीन करती हो...?
आस्था एक बेतुके सवाल
को सुन हैरानी में औरत को देखने लगी |
औरत : मेरा मतलब इस सबसे
पहले |
आस्था : बस उतना ही,
जितना आम घरो में होता है |
अब औरत चुप हो सोचने लगी,
आस्था का ध्यान फिर से बिजली ने खीच लिया |
अगले ही पल औरत उठी तो
आस्था भी उठने लगी, पर औरत ने उसे बैठे रहने का इशारा कर दिया |
औरत : कोई तो है,
जो तुमसे कुछ ज्यादा ही नफरत करता है,
जिसे तुम्हारी ख़ुशी रास नही आयी |
आस्था : मेरी याद में
तो ऐसा कोई नही है, सब मुझसे प्यार करते है |
अगले ही पल औरत झटके से
पीछे किताबो की rack की तरफ बढ़ गयी |
करीब 5 मिनट तक औरत books को बदलती रही | आस्था पता नही क्यों बिजली की कड़क से कुछ ज्यादा
ही disturb
लग रही थी | औरत वापिस आस्था के सामने आकर बैठ गयी |
आस्था : ये क्या है...?
औरत : काले जादू की book...|
सुनते ही आस्था पीछे की
तरफ हटने लगी |
औरत : डरो मत,
ये एक इलाज की book है |
पर आस्था को विश्वास नही
हो रहा था, वो उससे
इस तरह डर रही थी, मानो शैतान उसके सामने बैठा हो |
औरत ने अपने हाथ में एक
काला धागा बांधा और उस किताब को देख कुछ बुदबुदाने लगी |
आस्था को डर तो था पर
फिर भी वो पता नही क्यों सोफे पर बैठी रही | अगले ही पल औरत के किताब को खोलने
के साथ एक हवा का दबाव पूरे कमरे में फैल गया |
आस्था डर की वजह से उठना चाहती थी,
पर औरत ने इशारे और Warning के साथ उसे बैठने के लिए बोला |
बैठी हुई आस्था ने घुटनों को बाजुओं में जकड़ लिया |
अगले पल के नजारे ने
आस्था की चीख निकाल दी
|
कमरे की हवा वापिस सिमटती एक कंगाल में बदलने लगी |
आस्था चिल्लाती हुई उठने
लगी |
best hindi horror stories 2020
|
रोमांस में आने भोलेपन का तड़का लगाने वाली लकड़ी की कहानी
औरत : रुको, अगर तुम हिली तो ये तुम्हें मार डालेगा |
औरत : रुको, अगर तुम हिली तो ये तुम्हें मार डालेगा |
अब आस्था के लिए एक तरफ
कुआं और दूसरी तरफ खाई हो गयी थी, उधार की साँसों के साथ आस्था बैठी रही |
औरत ने कंकालकी तरफ ध्यान किया |
कंकाल :हुक्म मेरे मालिक...|
औरत : पता लगा सकते ही,
इसके साथ जुडी चीजो का |
कंकाल :बहुत ही मुश्किल
है मालिक,
बहुत ही मजूबत पहेरा बैठा है सारी शक्तियों पर |
औरत : ये सब किसने किया
है ?
कंकाल अपनी खोपड़ी झटके
से आस्था की तरफ घुमाता है, आस्था डर से अपनी आँखे घुटनों के पीछे छिपा लेती है |
औरत ने भी आस्था की तरफ
देखा |
कंकाल :ये सब पहले से
तय है मालिक, जो ये
हो रहा है, ये भी
पहले से ही तय है |
औरत : मैने पूछा ये सब
किसने किया है |
कंकाल :ये जानना मेरी
सीमा से परे है मालिक, मुझे बस एक ऊर्जा की पीली दीवार दिख रही है |
औरत : उससे आगे जाओ...!!!
कंकाल ने अपनी गर्दन झटकी
और चिल्लाने लगा | आस्था अपने सोफे से उछल गयी |
औरत : जाओ...!!!
कंकाल ने चिल्लाते हुए
अपनी गर्दन झटकी | आस्था एक आँख बाहर निकाल कंकाल को देखने लगी |
औरत : जाओ....!!!!!!!
कंकाल पूरी क्षमता से
चिल्लाया और अगले ही पल उसमे आग लग गयी | आस्था चिल्लाती हुई दरवाजे की तरफ दौड़ गयी |
आस्था : Please
मुझे जाने दीजिये...!!!
औरत : आकर बैठ जाओ,
कुछ नही हुआ...|
आस्था : Please
मुझे जाने दीजिये...!!!
आस्था चिल्ला रही थी |
औरत : तुम्हे इससे छुटकारा
पाना है कि नही...?
औरत के चिल्लाने से आस्था
रोती हुई भारी कदमो के साथ वापिस आकर बैठ गयी |
आस्था : देखिये,
मुझे जाने दीजिये, मैं...|
औरत : हल नही निकलेगा
आस्था,
तुम्हारे जाने से...|
आस्था वापिस फुट –
फुटकर रोने लगी |
औरत : तुम्हारे family
में कोई साधू या तांत्रिक है ?
आस्था रोती हुई ना में
गर्दन हिला देती है |
औरत : तुमसे पहले,
तुम्हारे दादा, परदादा...?
आस्था : मुझे नही पता
|
best hindi horror stories 2020
|
आस्था ने ना में गर्दन
हिला दी |
औरत उठकर kitchen में चली गयी |
कुछ यादो के साथ अपने
आंसुओ को पोछती आस्था फिर से कडकती बिजली को देखअजीब सा feel
कर रही थी |
औरत वापिस coffee
के साथ आती हुई आस्था के सामने बैठ गयी |
आस्था अभी भी सवाल के
साथ औरत को देखने लगी |
औरत : मुझे अपने senior
से इस बारे में discuss करना पड़ेगा |
आस्था : अभी चलते है ना...|
आस्था मानो अभी सब कुछ
खत्म करना चाहती थी |
औरत : इतना भी आसान नही
है |
औरत coffee
की एक घूट भरने के साथ आस्था को देखने लगी |
आस्था : क्या मेरे लिए
एक काम कर सकती है...?
औरत : अभी मुझे तुम्हारे
मर्ज का पूरा पता नही है, so मैं तुम्हे protect नही कर सकती |
आस्था : आप मुझे मार सकती
है...?
आस्था : Please,
आप जो बोले, जितना बोले पैसा आपको देने को तैयार हूँ |
औरत : हमारा काम लोगो
को बचाना है, ना की
उन्हें मारना |
आस्था : वैसे आपके senior
कहाँ रहते है ?
औरत : यहाँ से काफी दूर,
ऊटी में |
आस्था : आप उनसे phone
पर बात करके कुछ हल पुछ सकती है |
औरत : थोडा मुश्किल है,
वो phone नही रखते |
आस्था : नाम क्या है उनका...?
औरत : छोडो उनको,
तुम अपने घर में पता करो, कोई तांत्रिक या साधू तो नही था |
आस्था : उससे मेरे साथ
घट रही घटनाओं का क्या मेल...?
औरत : शायद उनकी की कोई
गलती तुम्हारा अब तक पीछा कर रही है |
आस्था : मुझे कभी किसी
ने इसके बारे में नही बताया |
औरत : तुम्हारे घर में
कोई अष्ट दुर्गा यंत्र को सिद्ध कर चुका है क्या...?
औरत के चहरे पर थोड़ी शंका
और झिझक थी |
आस्था : ये क्या होता
है,
और आप ये सब क्यों पुछ रही है ?
औरत कुछ देर शांत बैठी
वापिस book
को उठाने लगी | आस्था अभी भी जवाब के लिए देख रही थी |
आस्था : आपने जवाब नही
दिया |
औरत : मुझे शक है एक बात
को लेकर |
आस्था : क्या...?
अगले ही पल फिर से बिजली
कड़की,
तो आस्था गुस्से में खड़ी हो गयी |
औरत : क्या हुआ...?
आस्था : ये बिजली आज इतनी
बार क्यों कड़क रही है ?
आस्था : झूठ,
वो तो खाली एक बार ही कड़कती है |
औरत झटके से उठ गयी |
आस्था : आप ऐसे क्या देख
रही है...?
औरत : ये तुम्हारे साथ
कबसे होता है...?
आस्था : क्या...?
औरत : बिजली कड़कना और
उसे बाद क्या होता है...?
आस्था : उसके बाद....|
आस्था सोचने लगी,
शायद उसे याद नही आ रहा था |
औरत : उसके बाद क्या होता
है...?
औरत ने उत्सुकता में आगे
बढ़ आस्था की बाजू पकड़ ली | आस्था डर गयी |
औरत : मैं कुछ पुछ रही
हूँ |
best hindi horror stories 2020
|
आस्था : मुझे नही पता
|
औरत : अच्छी तरह याद करो,
बताओ मुझे क्या होता है...?
अगले ही पल औरत की आवाज
में किसी आदमी की आवाज mix होने लगी | आस्था आवाज सुन चिल्लाती हुई औरत से छूटने की कोशिश करने लगी
|
औरत ने आस्था के हाथ छोड़ दिए, आस्था पीछे सोफे पर गिरती आँखे फाड़े सामने औरत को देखने लगी
|
औरत : आस्था....!!!!
एक आदमी की चाल –
ढाल लिए अपने खुले बालो में हाथ निकालती औरत शैतानी आदमी को
आवाज में मुस्कुराने लगी |
औरत : ओ.....,
आस्था, कितना मजा आ रहा है तुम्हारे साथ |
आस्था चिल्लाती हुई रोने
लगी |
औरत : तुम्हें डरने की
जरूरत नही, मेरे
और तुम्हारे बीच कोई नही आने वाला |
आस्था : तुम तो सुजाता
घोष हो ।
औरत : Don't worry, उसे तो मैंने तुम्हारे आने से पहले ही मार डाला ।
आस्था उठकर भागने लगी
।
औरत : पता है कितना लड़ना पड़ा है तुम्हारे लिए इससे,
पर जानकारी काफी मिली इससे ।
आस्था दरवाजा खोलने लगी,
तभी लाल अंगार सी होती आँखों के साथ वही बदबूदार जला चेहरा आस्था
के सामने था |
औरत : अभी तो बहुत लम्बी
लड़ाई चलने वाली है, चलो कहीं out door घुमने
चलते है और तुमने मुझे सौरव के बारे में क्यों नही बताया,
naughty...!!!
दहशत भरी आस्था की आँखे
और खौफ से चिल्लाना बिजली की कड़क में मानो कही खो गया हो |
पीछे kitchen
से खून इस तरह बाहर निकल रहा था,
मानो किसी ने खून की बाल्टी गिरा दी हो |
अगले दिन police
और आस – पास पडोस के लोग वहाँ इक्ट्ठा थे |
Inspector अपने डंडे के साथ सोफे
के पास खड़ा घर का मुआयना कर रहा था |
Constable: Sir, औरत का नाम सुजाता घोष था और ये भी एक professor
थी |
Inspector ने झटके
के साथ constable
को देखा |
Inspector: कैसे मरी ?
Constable: चाकू से हाथ की नस काट ली sir, कोई जबरजस्ती का निशान नही है |
Inspector: कोई सनकी killer तो नही
आ गया,
शहर में ?
दोनों kitchen
की तरफ जाते है तो औरत खुली आँखों के साथ कलाई की नस से निकल
रहे खून के साथ मरी पड़ी थी |
Inspector: इसके relative में
कोई है...?
Constable: कोलकता में है, खबर कर दी है sir, रास्ते में है |
Inspector: हटाओ लाश को यहाँ से |
सुबह के उजाले में बारिश,
आस्था, औरत का राज सब मानो गायब हो गये थे |
दूर National
Highway पर तीन दोस्त (दो लड़के,
एक लड़की) एक गाड़ी में मस्ती करते जा रहे थे |
गाड़ी अपनी top speed में थी |
तभी सडक के किनारे घुटनों
पर लगी चोट, बिखरे
बाल और एक फ्रॉक पहने लड़की बार – 2 पीछे जंगल में देखती life के लिए हाथ
बढ़ा रही थी |
ड्राइवर :अरे वो देख,
एक लड़की घायल है |
लड़की :गाड़ी रोक –
2 |
ड्राइवर लड़के ने गाड़ी
लड़की के पास रोक दी | लड़की दरवाजा पीटने लगी |
लड़के ने कांच नीचे किया
|
लड़का -कौन हो तुम...?
लड़की :मैं आस्था,
please help में....!!!!
To be continue…
I hope you all like this story. So
reader, Please comments and share this story with you friends and family and
add your valuable thoughts to….!!!
Best hindi horror story 2020, आस्था (A mystery) भाग-3
Reviewed by Mr.Singh
on
December 31, 2019
Rating:
No comments:
Please do not enter any spam link in the comment box.