Behind the story of भोली खुशी part-336

Love story, Behind the story of भोली खुशी part-336

Hello dears,
मैं
सोच रहा था, आपके ढेर सारे सवाल हो गए है, जैसे कि website लेकर, stories
को लेकर, आदि-अनंता लेकर, मेरी stories को लेकर |
तो क्यों ना live होकर
सवाल-जवाब हो जाये ? कुछ भोली खुशी के characters की बातें हो जाएगी |
तो मैं सोच रहा हूँ, Insta और FB पर लाइव हो जाते है | तो अपने सवालों के साथ Date और time आप decide कर लीजिये | जो मेरे साथ Insta और FB पर नहीं जुड़े link नीचे है |
https://www.instagram.com/mr.singh2727/
https://www.facebook.com/Mr.Singh272/
https://mobile.twitter.com/mr_singh2727
दोनों लडके हाथ में बियर की कैन लिए सुनीता की तरफ बढ़ने लगे | लाडो पहले ही उठकर सुनीता के पास आ गयी थी |
“तू ठीक से...?” लाडो ने सुनीता को उठाने की कोशिश की |
अपने कपड़े साफ कर सुनीता दर्द सहती हुई खड़ी हो गयी |
“सुनीता, इनती सी चोट ते घबरान लागरी ते बस जी ली...|” घुटनों से निकल रहे खून के बाद भी सुनीता मुस्कुरा रही थी |
लडके पास आकर उन दोनों को देखने लगे |
“तुम कुछ बोल रही थी...?” Driver side वाले लडके ने सुनीता पर ध्यान भी ना देते हुए सुनीता से सवाल किया |
“यो तो अंधे के साथ बेहरा भी से...|” सुनीता लडके की बात का जवाब ना दे लाडो से बोली |
सुनीता के साथ लाडो भी हंसने लगी |
“ज्यादा ही हंसी आ रही है...?” कहते हुए दूसरे लडके ने सुनीता पर बियर वाला हाथ उठा दिया |
“घणा (ज्यादा) जोश भर रा दिखे से छोरे...?” सुनीता ने बियर के साथ ही लडके की मुट्ठी को दबा लिया |
अगले ही पल सुनीता ने लडके की मुट्टी दबानी शुरू की तो, सबके कानो में बियर की कैन के पिचकने की आवाज आने लगी | लाडो के चेहरे पर जीत की मुस्कान थी | तभी पहले लडके ने सुनीता के घूरने पर लात मारी और सुनीता वापिस नीचे गिर पड़ी | दूसरे लडके ने सुनीता को रखकर तमाचा जड़ दिया | लाडो फिर से डर गयी |
“जिम में workout करके कोई भी body बना सकता है...|” पहला लड़का अपनी अंगड़ाई तोड़ते हुए “पर दिमाग किसी excise से नही बनता...|” लड़का सुनीता की आँखों में देखते हुए “समझ गयी |”
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-336 |
“छोरो तमे (तुम्हें) idea भी ना से, तमने किस पे हाथ उठाया से...|” लाडो पीछे से “पत्ताल (पाताल) में भी छुप लियो, जिंदा को ना बचो...|”
शायद दोनों लडके लाडो की पूरी बात समझ नही पाए थे, इसलिए एक-दूसरे को देखने लगे |
“ये बोल रही है, अपनी family को बोल देना, तुम्हारे साथ ही उनका वंश खत्म होने वाला है...|” सुनीता ने बोला |
“लगता है चोट घुटनों से ज्यादा दिमाग में लगी है...|” दूसरा लडका हंसने लगा |
“हंस ले छोरे, या हंसी कुछ घंटो की महेमान से...|” लाडो उनकी हालत का अंदाजा लगाते हुए “फेर तो तेरे घर पर मात्तम (मातम) होगा...|”
“इसमें भी कुछ नया नही था, 25 साल हो गये, ऐसी धमकी सुनते हुए |” पहले लडके ने reaction नही दिया |
“छिपने की जगह ढूंड लो, तुझे idea भी ना से, तेरा के हाल होगा...|” सुनीता ने बोला |
“चौहान, संदीप चौहन ना है मेरा...|” लड़का सुनीता की चोट पर बियर डालते हुए “और चौहान किसी से डरते नही है, यहाँ से 3 km. आगे जो project बन रहा है ना, मेरा है | जिस भी माई के लाल को लाना होगा, ले आना...|”
बियर से सुनीता की चोटों पर जलन होने लगी | लाडो उन दोनों लडकों को घूर रही थी |
“दोनों को लेकर चलते है ना...?” दूसरा लड़का संदीप से “जिसे आना होगा, खुद ही आ जायेगा...|”
“गाँव की गवार है...|” संदीप सुनीता को फिर से लात मारते हुए “इन्हें तो देखकर भी feel नही आती...|”
संदीप सुनीता को तिरस्कार की भावना से देखकर गाड़ी की तरफ बढ़ गया |
“मुझे तो कमाल की चीज लगती है...|” कहने के बाद भी लड़का मजबूरी में संदीप के पीछे चला गया |
“तू phone कर राहुल कु (को)...|” लाडो फिर से सुनीता को उठाती हुई “मैं इसकी दोनु (दोनों) टांग (पैर) कटते देखणा चावे (चाहती) सू....|”
“कुछ अलग करेंगे इणकी खातिर...|” कहते हुए सुनीता अपने घुटने को अपने एक पैर को सीधा किये खड़ी हो गयी |
Night में विराट bed पर सो रहा था और खुशी उसके बगल में लेटी उसे निहार रही थी | उसका एक हाथ उसके पेट पर था, शायद उसे पेट में कोई problem थी, जिसकी वजह से उसे नींद नही आ रही थी | विराट नींद में भी उसके कंधे पर हाथ रखे था, मानों कोई बच्चा अपने प्यारे खिलौने को सोने के बाद भी दूर नही करता | खुशी विराट की खट्टी-मीठी बातों को याद कर, जिसमे first time विराट के मिलने, उससे बातचीत, विराट का टूटकर खुशी को चाहना, सब खुशी की आँखों के समाने आ रहा था | जिसके चलते खुशी खुश होकर विराट से सटकर लेटती उसकी और अपनी सांसे एक साथ feel कर रही थी |
“नींद नही आ रही...?” विराट ने आँखे बंद किये सवाल किया |
“अह हा...?” खुशी बिना मुहं खोले बोली |
“दर्द तो नही हो रहा..?” विराट का हाथ खुशी के कंधे से होता हुआ उसके पेट पर गया |
जहाँ पर खुशी का हाथ पहले से ही था | विराट की आँखों की पुतलियों में हलचल होने लगी |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-336 |
“मैं ठीक हूँ, कुछ नही हुआ...|” खुशी विराट का हाथ पकड़ते हुए बोली |
“फिर सो क्यों नही रही हो...?” विराट ने खुशी के लिए बाहें खोल दी |
खुशी फिर से खुश होती विराट के ऊपर आ गयी |
“सो जाओ...|” विराट खुशी का सर अपने सीने पर रखते हुए उसके पीठ को थफथफाने लगा |
“I love you...|” खुशी विराट feel करती हुई बोली |
“अगर नही भी बोलोगी, तो भी मुझे पता है...|” विराट अभी भी नींद में था |
“एक बात पुछू...?” खुशी ने आगे सवाल किया |
“Please मत पूछो, मैं इस time गुस्सा नही करना चाहता...|” विराट तकिये पर सर हिलाते हुए बोला |
“आआअह...!!!” खुशी फिर बच्ची की तरह करने लगी |
“Morning में पूछ लेना...|” विराट ने आगे बोला |
“आआआअह्हह्हह्हह्ह......!!!!” खुशी अपने हाथ-पांव चालने लगी |
“सो जाओ ना please, morning में ढेर सारे काम है...|” विराट अभी भी सुनने के लिए ready नही था |
“मुझे नही सोना, तुम ही सो जाओ...|” खुशी ने अपना मुहं बनाते हुए चेहरा side में कर लिया |
विराट थोड़ी राहत के साथ वापिस सोने लगा | खुशी ने विराट की तरफ से कोई reaction ना देख, सर उठाकर देखा तो विराट सच में सो रहा था |
“अच्छा, अभी बताती हूँ...|” खुशी ने विराट के पेट में चमटी भर ली |
“पागल हो क्या...?” विराट दर्द ही हिलते हुए खुशी पर भडका |
खुशी कुछ ना बोलते हुए उसके ऊपर लेटी रही | विराट ने अब आँखे खोल ली थी |
“पूछो, क्या पूछना है...?” विराट अपने गुस्से को side में रख देता है |
“कुछ नही, सो जाओ...|” खुशी अपनी मुस्कान छिपाती हुई बोली |
“खुशी, तुम्हें उठाकर बाहर फेंक दूंगा...|” विराट पर गुस्सा हावी होने लगा था |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-336 |
अब खुशी खुश होती हुई थोड़ा उठकर विराट के चेहरे के सामने आकर उसके चेहरे को निहारने लगी |
“क्या था...?” खुशी के चेहरे पर खुशी देख विराट ने फिर गुस्सा side में रखा और उसके बाल ठीक करने लगा |
“क्या तुम खुश हो...?” खुशी ने यही सवाल दूसरी बार पूछा था |
Frist time, जब विराट hostel में उसके पास आया था और जिसे सुनते ही विराट का फिर से वही पुराने वाला reaction था |
“मेरा मतलब, इस baby के आने से...?” खुशी विराट के गुस्से भरे चेहरे पर ऊँगली चलाते हुए “मैंने अपनी friends से सुना है...|”
“मुझे नही सुनना, तुम्हारी friends क्या बोलती है....|” विराट खुशी के मुहं पर ऊँगली रखते हुए “इस पूरे world में कोई इनता खुश नही होगा, जितना मैं खुश हूँ...|” विराट गुस्से में खुशी की आँखों में देखते हुए “और मुझे अपने baby और baby की mom से ढेर सारा प्यार है...|”
“क्या baby होने के बाद भी तुम मुझसे इनता ही प्यार करोगे...?” खुशी ने अपनी मासूम नजरों के साथ विराट को देखा |
“इससे भी ज्यादा...|” विराट बात को खत्म करने के मुड़ में “चलो अब सोते है...|”
“नही...|” खुशी संतुष्ट नही हुई थी |
“अब क्या है...?” विराट घड़ी में 3:42 देखते हुए फिर से खुशी को देखने लगा |
“वो बोलती है, सब ऐसा ही बोलते है...|” खुशी विराट के सीने पर अभी भी चढ़ी हुई थी |
“तुम ऐसी पागल दोस्त रखती ही क्यों हो...?” विराट ने अपना सर पकड़ लिया |
अब खुशी विराट की आँखों में मासूमियत के साथ देखने लगी |
“तुम्हें कितनी बार बोला है, ऐसे मत देखा करो..|” विराट परेशानी में “अच्छा बताओ, तुम्हें कैसे यकीन दिलाऊ, मैं तुमसे प्यार कम नही करूंगा...?”
“मुझे नही पता...|” विराट को बाँहों में लेती खुशी की शख्सियत का 1/3 हिस्सा बदल चुका था, उसके बाद भी उसका ये हाल था, अगर वो बदली ना होती तो विराट का पता नही क्या होता |
“चलों, तुम्हारी उन्हीं friends से पूछते है...|” विराट ने खुशी के mobile पर नजर मारी |
“क्या बोल रहे हो, ऐसे कैसे तुम मेरी friends से बात कर सकते हो...?” खुशी ने थोड़ी हैरानी जतायी |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-336 |
“मैं कसम से बोल रहा हूँ खुशी, या तो तुम अपने दिमाग को सही कर लो, वरना मैं तुम्हें सच बाहर फेंक दूंगा...|” विराट खुशी को warn करते हुए वापिस लेट गया |
खुशी कुछ बोलती, उससे पहले ही दरवाजे पर knock हुई | विराट और खुशी एक साथ घड़ी की तरफ देखने लगे, जिसमे अब 4 बज गये थे |
“इस time कौन है...?” खुशी ने विराट की आँखों में देखा |
“कौन...?” विराट ने दरवाजे की तरफ देखा |
“भाई मैं राहुल....|” बाहर से आवाज आयी |
अगले ही पल विराट उठ गया और खुशी अपनी कपड़े ठीक कर उसके पीछे चल दी | विराट ने जाकर दरवाजा खोला तो राहुल tension में खड़ा था |
“क्या हुआ...?” विराट ने माथे पर लकीरें डालते हुए पूछा |
खुशी भी राहुल का परेशानी भरा चेहरा देख रहा था | अगले ही पल राहुल विराट के सीने से लग गया, वो हल्का काँप रहा था | खुशी और विराट के एक साथ झटका लगा |
“क्या हुआ राहुल...?” विराट से पहले खुशी ने राहुल से पूछ लिया |
“आज के time में money और technology सबसे बड़ी power है |” राहुल कुछ बोलता, उससे पहले ही विराट ने राहुल का चेहरा पकड़ा और उसकी आँखों में देखते हुए “और दोनों देते पास unlimited है, तो अब बता, तू काँप क्यों रहा है...?”
“भाई वो...|” राहुल खुद को strong करते हुए बोलने लगा ही था |
“किसी लड़के ने सुनीता को गाड़ी से चोट मार दी, उसे समझाने के लिए रोहताश गया तो लड़के ने उसे भी बंदी बना लिया...|” पीछे से तुषार के साथ आती बिल्लों हाथ बांधे हुए “इसे उस लडके पर गुस्सा आ रहा है, but ये समझ नही आ रहा करे क्या...?” बिल्लों के हैरानी भरी आँखों के साथ विराट को देखा |
पूरी बात सुन विराट राहुल को छोड़ता हुआ हैरानी में तुषार को देखने लगा, जो मानों कुछ ऐसे सवालों से बचना चाह रहा हो, जो पूछे ही ना जाये, तो अच्छा था | अगले ही राहुल को एक तमाचा पड़ा | विराट, बिल्लों, तुषार और अपना गाल पकड़े राहुल भी विराट के बगल में खड़ी खुशी को देखा रहा था, जिसके चेहरे पर इस time पत्थर वाले भाव थे |
To be continue…
I hope you all like this story Love story, Behind the story of भोली खुशी part-336. So
reader, Please comments and share this story with you friends and family and
add your valuable thoughts to….!!!
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-336
Reviewed by Mr.Singh
on
September 26, 2020
Rating:

Kamal 🙈❣️
ReplyDeleteExcellent story as always and eagerly waiting to read the next update
ReplyDelete🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
Always 💜💜💜💜💜💜💜💜U Boss
Khushi mara hoga,wo ladke to gye kam se
ReplyDeleteNice part per Khushi me Rahul ko thappad kyo mara
ReplyDelete👌👌👌👌👌
ReplyDelete𝘉𝘩𝘶𝘵 𝘢𝘤𝘩𝘩𝘪 𝘴𝘵𝘰𝘳𝘺 𝘩 𝘱𝘭𝘦𝘢𝘴𝘦 𝘯𝘦𝘹𝘵 𝘱𝘢𝘳𝘵 𝘫𝘢𝘭𝘥𝘪 𝘴𝘩𝘢𝘳𝘦 𝘬𝘳𝘦𝘺𝘦 𝘴𝘪𝘳😊
ReplyDeleteNice story
ReplyDelete