Behind the story of भोली खुशी part-335
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-335 |
रात के time विराट मुहं फुलाए room में खड़ा था और खुशी mobile पर शायद चंदु को कुछ समझा रही थी, मगर उसका ध्यान विराट पर ही था |
“कल तक सारा काम हो जाना चाहिए...|” कहते हुए खुशी ने call cut की और बेड से उठकर विराट के पीछे जाकर खड़ी हो गयी |
विराट ने खुशी को पास feel किया तो फिर से दूर जाकर खड़ा हो गया |
“अब क्या इनता गुस्सा हो मेरे Delhi जाना से, कि बात भी नही करोगे...?” खुशी अपने पेट पर हाथ रखते हुए “देखा baby, पापा तुम्हारे आने से पहले मम्मी के साथ क्या-2 करते है, तुम आकर सारे बदलने लेना |” खुशी तिरछी नजर और शरारती मुस्कान के साथ विराट को देख रही थी |
विराट गुस्से में पलटते हुए खुशी को घूरने लगा तो खुशी ने मासूम सी शक्ल बना ली |
“मत जाओ ना...|” विराट किसी बच्चे की हरकते करते हुए खुशी से बोला |
“हमेशा के लिए थोड़ा ही जा रही हूँ, एक week की ही तो बात है...?” खुशी खुद आकर विराट के गले लग गयी |
“तुम्हें बगल में feel किये बिना मुझे नींद नही आती...|” विराट के चेहरे पर परेशानी थी |
“अच्छा, फिर मेरे यहाँ आने से पहले कैसे सोते थे...?” खुशी सीने पर सर रखकर पूछती है |
“सोया ही कौन था...?” विराट ने सोचते हुए जवाब दिया |
अब खुशी विराट के चेहरे को देखने लगी, जिस पर उदासी थी |
“हर time तुम्हारी चिंता लगी रहती है, डरता लगा रहता है, कही तुम कुछ हो ना जाये, तुम खुदको कुछ कर ना बैठो...|” विराट ने खुशी के दमकते चेहरे को पकड़ा |
“तुम मेरे लिए इतना प्यार लाते कहाँ से हो...?” खुशी अपनी आँखों से फूटती खुशी के साथ विराट को देखकर पूछती है |
“पता नही...|” विराट के पास जवाब नही था |
खुशी फिर से विराट के सीने से लग गयी |
“अब नही जाओगी ना....?” विराट ने उसकी पीठ को सहलाते हुए सवाल किया |
खुशी फिर थोड़ा गुस्से में विराट को देखने लगी |
“Please ना...|” विराट ने फिर बच्चे जैसा चेहरा बनाया |
“एक weak बस...|” खुशी बिलकुल भी ना पिघलती हुई “उससे एक दिन ज्यादा नही...|”
विराट फिर गुस्सा होकर उसे छोड़ने लगा |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-335 |
“मैं तो सोच रही थी, अभी जाने में 5 दिन बाकी है, तुम मुझे सिखाओगे वहाँ कैसे रहना है...|” खुशी विराट के सीने पर ऊँगली चलाते हुए “तुम्हारे बिना कैसे रहना है...|” अब खुशी विराट के सीने पर मुट्ठी जकड़ती हुई “अगर मुझे body pain कराना हो तो क्या करना है...?”
खुशी को विराट के साथ रहते हुए ज्यादा दिन नही हुए थे, मगर उसे कैसे काबू में करना है, या उसका गुस्सा कैसे शांत करना है, उसमे खुशी ने masters कर लिया था | अब विराट के चेहरे पर गुस्से की जगह मुस्कान थी |
“तो training शुरू करे...?” खुशी ने विराट को मानों कोई hint दिया हो |
“शौक से...|” कहते हुए विराट ने खुशी को गोद में उठा लिया और बेड पर ले जाकर आराम से लेटा दिया |
तभी विराट का mobile बजने लगा | खुशी ने गुस्से में उस mobile को देखा, विराट ने mobile को दूर फेंक दिया |
“Good boy....|” खुशी ने विराट को अपने पास बुलाया |
“Please मत जाओ ना...|” विराट खुशी के ऊपर आते हुए उसके बालों को ठीक करने लगा |
“मुझे भी जाने का कोई शौक नही है...|” खुशी भी विराट के चेहरे पर ऊँगली चलाते हुए “Mom-dad थोड़ा lonely feel कर रहे है तो...|” खुशी विराट को अपने करीब खींचती हुई “उन्हें थोड़े दिन समझाकर आ जाउंगी...|”
“थोड़े दिन...?” विराट के माथे पर लकीरे पड़ने लगी थी |
“एक weak..|” खुशी ने अपनी गलती सुधारी |
तभी खुशी का mobile बजने लगा |
“लोगो को रात में भी चैन नही है...|” खुशी ने उतरती नजरों से number को देख mobile side में कर दिया, मगर उसका ध्यान और हाथ उसी तरफ रहे |
“क्या हुआ...?” विराट ने खुशी से बोला |
“कोमल की call है, मेरे mobile पर...|” खुशी बोली |
“हाँ...?” विराट ने झट से खुशी के mobile को उठा call pick कर ली |
“Sir, आयलैंड पर बहुत बुरे issue हो गये है....|” कोमल सर पर बंधी पट्ठी के साथ hospital में खड़ी हुई “तीनों business man ने आस-पास civilians को भड़काकर आयलैंड पर दंगे जैसे हालत बना दिए है |”
“रिचर्ड ठीक है...?” विराट बेड से उठ गया था |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-335 |
“उनको भी हल्की चोटें आयी है...|” Police के hospital को घेरते देख कोमल ने बोला |
“तुम ठीक हो...?” विराट झटके से उठ गया |
खुशी भी सुनते ही उठ गयी |
“मैं ठीक हूँ sir...|” कोमल ने अपने से पर हाथ रख लिया |
अगले ही पल कोमल के mobile से otomatic एक रौशनी निकली और विराट, खुशी के साथ उसके सामने खड़ा था |
“ये serious है...|” खुशी ने कोमल के सर की पट्ठी को देख विराट से कहा |
विराट कोमल को घूरने लगा |
“मैं ठीक हूँ sir, ये तो doctors ने ऐसे ही बांध दी है...|” कोमल ने अपना तर्क दिया |
“तुम्हारा भाई...?” विराट ने सोचते हुए पूछा |
“वो ठीक है sir, उसने ही अब तक security guards के साथ मिलकर आयलैंड को अपने कब्जे में रखा है, वरना...|” कोमल बोल ही रही थी |
“मुझे रिचर्ड से मिलना है...|” विराट की आँखों में गुस्सा उमड़ने लगा |
“I don’t want any excuse....!!!” एक बाजु पर doctor से पट्ठी कराता रिचर्ड दूसरे कान से mobile को पकड़े हुए “2 घंटे के अंदर वहाँ army भेजो, मेरे लोग फंसे हुए है वहां...|”
“Please don’t move...|” Doctor ने बोला |
“Get lost from here...!!!” रिचर्ड ने गुस्से में doctor को ही धक्का दे दिया |
तभी विराट और खुशी वहाँ प्रकट हो गये |
“मैं तुम्हें business में 50 % की partnership दूंगा, मुझे वो आयलैंड अपने कब्जे में चाहिए...|” रिचर्ड ने सीधे ही उठते हुए विराट से बोला |
विराट खड़ा सुन रहा था |
“उन तीनों ने मिलकर मुझे challenge दिया है, अब बात ego पर आ गयी है...|” रिचर्ड आगे बोला |
“समझ आ गया, किसी काम में lazy होने से क्या होता है...?” विराट ने रिचर्ड का ध्यान दूसरी तरफ घुमाया |
अब आती कोमल और खुशी भी विराट को देखने लगी थी | रिचर्ड भी कुछ देर के लिए शांत होकर विराट को देखने लगा |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-335 |
“रिचर्ड...!!!” अब तक लैला, रिचर्ड की mom, dad, सैम भी वहाँ प्रकट हो गये थे |
मगर कोई आगे कुछ बोलता, उससे पहले ही रिचर्ड ने हाथ के इशारे से सबको रोक दिया |
“रिचर्ड...!!!” रिचर्ड की mom बोलने लगी |
“One minit mom...|” रिचर्ड थोड़ा सोचने के साथ अभी भी विराट को रहा था |
“ओमना से मैंने बात कर ली है...|” विराट धीरे से रिचर्ड के कानो में “बस अब तुझे खेल खेलना है...|”
सुनते ही रिचर्ड के चेहरे पर मुस्कान आ गयी |
“इस खुशी में deal मत भूल जाना...|” विराट ने अपने चेहरे पर आयी मुस्कान के साथ बोला |
“Profit and 50%....|” खुशी ने रिचर्ड की बात को दौहराया |
रिचर्ड उन दोनों को देखते हुए कुछ बोलने लगा, उससे पहले ही दोनों गायब हो गये |
“Dad, आपने सीनेटर से बात कर ली...?” रिचर्ड ने अपने dad को देखा |
“अभी की है...|” Dad ने mobile को जेब में रख लिया था |
“Good...|” रिचर्ड वापिस अपने बेड पर बैठते हुए “अब जिसको रोना, चिल्लाना है, कर सकता है...|” रिचर्ड आँखे बंद कर लेट गया |
कोमल मुस्कुराती हुई बाहर निकल गयी | Room में call cut करने के साथ ही विराट खुशी के mobile को side में डाल खुशी को देखने लगा |
“तो कहाँ थे हम....?” खुशी ने विराट का ध्यान सीधे point पर लाया |
“Please मत जाओ ना...!!!” विराट फिर से खुशी को मनाने लगा |
“ये बचकाना हरकते मत करो please...|” खुशी ने विराट को warn किया |
विराट खुशी को वापिस बाँहों में लेकर बेड पर लेट गया |
हरियाणा के गाँव में सुनीता और लाडो बस में बैठी घर की तरफ आ रही थी | सुनीता अपने कुछ paper और लाडो mobile पर चंदु से चिकपी हुई थी |
“अच्छा सुण, यो exam फीस कद (कब) तक जमा करणी से...?” सुनीता ने लाडो को कोहनी मारी |
“के से...?” लाडो ने थोड़ा गुस्से में सुनीता को घूरा |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-335 |
“के बावली (पागल) हो गी से छोरी...?” सुनीता थोड़ा गुस्से में “जब देखे, mobile पर चिपकी रह से, पाढ़न-लिखण का भी ध्यान को ना से तनने...?”
“मझे को ना जरूरत से पाढन-लिखण की...|” लाडो mobile नीचे करते हुए “यो देख...|” लाडो हाथ के कंगन सुनीता को दिखाती हुई “म्हारी रुकायी (शादी के लिए रोका) के कंगन, 2 महीन्ने (महीने) बाद म्हारा ब्याह (शादी) से, आकेली (अकेली) दे लिए exam और बण लियो मिनिस्टर...|”
“घणी (ज्यादा) हवा में उड़ री से...?” सुनीता अपने paper नीचे करते हुए “ब्याह की खुमारी में यो भूल गी से, तेरा घरेवाला म्हारा नौकर से...|” रुकित बस के साथ उठ नीचे उतरती सुनीता मुस्कुराते हुए “आपणा देख लियो...|”
कहते हुए सुनीता नीचे उतर गयी और अगले ही पल लाडो के mobile से तेज-2 आवाज आने लगी थी | लाडो ने mobile कान से लगाया तो चंदु बुरी तरह उस पर भड़क रहा था | बस आगे बढ़ गयी और लाडो घर की तरफ जाती सुनीता के पीछे दौड़ गयी |
“सुन्नीता, सुण तो...|” लाड़ो पीछे से चिल्लाती हुई सुनीता के पास आकर उसका हाथ पड़क लेती है |
सुनीता थोड़ा हैरानी में लाडो को देखने लगी |
“मैं तो मजाक कर रही से...|” लाडो नकली मुस्कान के साथ “तू तो दिल पर लेगी से, 15 तारीख last है फीस जमा करने की..|”
सुनीता लाडो की बात का जवाब ना दे वापिस आगे बढ़ गयी |
“सुण तो...|” लाडो फिर थोडा परेशानी में उसके पीछे चलती हुई “देख, थारी-म्हारी बातों के बीच तू उणकी शिकायत अपणी जेठानी ते मत करियो...|” लाडो उदासी भरा मुहं बनाती हुई “वो मजे डाट रे थे...|”
“के बात से, उणकी, वो...?” सुनीता लाडो का मजाक लेती है |
लाडो शर्माते हुए कुछ नही बोली |
“ना बोलुगी..|” सुनीता ने बोला |
तभी एक तेज गाड़ी उनके पास से गुजरी और दो बियर की कैन उनकी पीठ पर लगी |
“अँधा है के...?” सुनीता चिल्लायी थी |
“रामजी ने आँख दे रा-खी या बटन...?” अपने सूट को पीछे से साफ़ करती लाडो भी बोली थी |
दोनों अपने कपड़े साफ करने लगी थी, ये बिना दिखा, गाड़ी आगे जाकर रुक गयी थी और तेजी से वापिस उनकी तरफ आ रही थी |
“बचके...!!!” गाड़ी पर ध्यान पड़ते ही सुनीता ने लाडो को side में फेक दिया, मगर खुद को बचा नही पायी |
गाड़ी ने उसे थोक दिया था |
“सुनीता...!!!” लाडो चिल्लायी थी |
सुनीता दूर जाकर पड़ी थी और उसके दोनों घुटने और left कोहनी पर चोट आयी थी | लाडो ने सुनीता को छोड़ गाड़ी के खुलते दरवाजे को देखा, जिसमें से सिगरेट फेंकते, हाथ में बियर की कैन लिए, आँखों पर चश्मा, आँखे मानो जबरजस्ती खुल रही हो और जैकेट को सही करता लड़का नीचे उतर रहा था | अंगड़ाई तोड़ते हुए लडके ने दूसरी तरफ देखा तो कुछ ऐसी ही हालत में दूसरा लड़का नीचे उतरा था |
To be continue…
I hope you all like this story Love story, Behind the story of भोली खुशी part-335. So reader, Please comments and
share this story with you friends and family and add your valuable thoughts
to….!!!
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-335
Reviewed by Mr.Singh
on
September 24, 2020
Rating:

Excellent story as always and eagerly waiting to read the next update
ReplyDelete🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
Always 💜💜💜💜💜💜💜💜U Boss
Brilliant part
ReplyDeleteOSSUM!! story 👏👏👏
ReplyDeleteExcellent
ReplyDelete😀😀😀😀😀👌👌
ReplyDeleteGood story
ReplyDeleteNice
ReplyDelete