Behind the story of भोली खुशी part-324
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-324 |
“घूर क्यों रहे हो इसे...?” खुशी चंदु के support के लिए उल्टा विराट को घूरती हुई “कुछ गलत थोड़ा ही पूछ रहा है, उनकी गोलियों के सामने ये खाल की दुकान (commando) कब तक खड़े रहेगे...?” खुशी कड़क आवाज में “तुमने security के लिए कुछ किया भी है या नही...?”
विराट अब खुशी को घूर ही रहा था, तभी नेवी ship का horn सबके कानो में पड़ा |
“ये तो नेवी ship का horn है ना...?” कैला ने अपने पीछे देखा तो, नेवी का ship समुंद्र में आकर रुक गया था |
सबकी नजर उस ship पर थी और विराट, खुशी की एक-दूसरे पर | खुशी विराट को दूर से ही kiss का इशारा करती है | विराट हल्की सी मुस्कान के साथ वापिस समाने देखने लगा |
“कोई और सेवा, चंदु जी...?” मगर विराट खुशी की चुटकी लेने से नही चुका |
सभी हंसने लगे, मगर चंदु डर की वजह से गर्दन झुकाकर बैठ गया |
“यहाँ एक लोग survive कैसे करते है...?” रिचर्ड हर्ष से “I mean, खाना, पानी, दूसरी सुविधाएँ....?”
“बगल के आयलैंड से आता है, सब वही के local है तो...|” हर्ष कंधे ऊपर करते हुए “Setting हो जाती है...?”
“हमारी setting का क्या...?” कोमल ने सवाल किया |
विराट अब कोमल को देखने लगा |
“I mean, हमारे रहने का arrangment का क्या...?” कोमल ने बोला |
“खुद ही देख लो...|” एक बड़े से गोल आंगन में गाड़ी पुराने से दिखने वाले खण्डर hotel के सामने रुक गयी |
उसके पीछे दूसरी गाड़ी भी आकर रुकी |
“हाँ ना कमाल...?” हर्ष अपनी तारीफ सुनना चाहता था |
विराट ने उतरते हुए जगह का मुआयना क्या, पत्थरों से बना थोड़ा old condition वाला बड़ा सा घर, जिसके चारों तरफ बिखरी हुई बेले, झाड़ियाँ लिपटी थी | अब तक बाकी सब भी नीचे उतर गये थे |
“Mom deer....!!!” बाड़ की एक तरफ घूम रहे हिरनों को देख रिचर्ड के बच्चे उछलने लगे |
खुशी उन बच्चो को खुदते देख मुस्कुराने लगी, और विराट खुशी को देखकर |
“कहाँ रहे गये...?” हर्ष ने वहाँ की local language में किसी पुकारा |
तभी भागते हुए तीन local लोग घर के अंदर से waiter की dress पहने दौड़ते हुए बाहर आये |
“कहाँ मर गये थे, सामना उतारो...|” हर्ष ने उन्हें डांटा |
“Wow...!!!” चंदु खुशी का बैग सभाले हुए “ये रहने की जगह है...?”
कोमल और हर्ष उसे घूरने लगे |
“इससे अच्छा तो दिल्ली में झुग्गी वाले रहते है...|” चंदु ने ताना मारा |
जिसे सुन खुशी फिर गुस्से में विराट को देखने लगी | विराट खुशी की नजरे देख अंदर की तरफ बढ़ गया |
“विराट...!!!” खुशी सच में गुस्सा थी |
“मैं सच बोल रहा हूँ madam, इससे अच्छा तो किसी पेरिस, Switzerland घुमने चले जाते, वो अच्छा था...|” चंदु खुशी के पीछे चलता, आग लगाते हुए “कहाँ इस समुंद्र के बीच लाकर पटक दिया |
“लगता है, गलत deal कर ली...|” अपने एक बच्चे को उठाकर चलते हुए रिचर्ड भी अंदर चल दिया |
“ये दिल्ली वाला कुछ ज्यादा ही बोलता है...|” हर्ष ने कोमल से बोला |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-324 |
“किस्मत महेरबान है इस पर...|” कोमल mobile निकाल एक call लगाती हुई “तभी इतना बोल रहा है |”
“वैसे तुमने सच में तीन लोगो को मारा है...?” हर्ष ने कोमल को देखा |
“एक काम करो...|” कोमल गम्भीरता के साथ हर्ष को घूरती हुई mobile पर “अभी...!!!!”
बढ़ते गुस्से के साथ खुशी ने जैसे ही अंदर कदम रखा, उसका गुस्सा हैरानी में बदल गया | उसकी आँखे जहाँ पहले परेशान थी, अब खुशी से खिल उठी थी |
“लगता है हम बगल वाले आयलैंड पर पहुंच गये है...?” चंदु ने भी नजारा देखते हुए बोला |
एक धीमी मगर बड़ी मीठी गंध के बीच अंदर से घर किसी पुराने museum जैसा सजा-धजा, मगर जरूरत से ज्यादा साफ-सुधरा था | फर्श से लेकर दीवारे, थमले, सभी नकाशी से भरी हुई, कालीन, सोफे, लकड़ी का सामान, पुरानी साजोसजावट लिए हुए मानों उनके welcome में बैठा हो |
“क्या ये भी Delhi की झुग्गियों में मिलता है...?” हर्ष ने चंदु की चुटकी ली |
“Madam, ये तो घर कम, museum ज्यादा लगता है...|” चंदु खुशी को बगल के तराशे फूलदान की तरफ इशारा करते हुए “कही sir ने किसी की property को ऐसे ही कब्जें में तो नही ले लिया...?”
“कैसा लगा...?” अंदर एक room से आता विराट खुशी के reaction जानना चाहता था |
“ये कोई घर है या कोई museum...?” खुशी चंदु का वही सवाल दोहराते हुए पूछती है |
“Madam, ये जगह business tycoon Andrew Belle की थी, उनके dad को किसी ने gift की थी...|” कोमल जगह का पूरा ब्योरा देते हुए “उन्हें अब इसकी जरूरत नही थी, इसलिए उन्होंने इसे बचे दिया, आप चाहे तो net पर check कर सकती है...|”
खुशी अभी भी विराट को देख रही थी, मानों जो बोहें ऊपर करके पूछ रहा हो, कोई और दिक्कत...?
“मेरा room कौन सा है...?” खुशी ने आगे बोला |
हर्ष ने lady waiter को इशारा किया | Waiter के पीछे चलती हुई खुशी एक नजर विराट को देख आगे बढ़ गयी |
“Every body, please अपने room में आराम कीजिये, तब तक मैं खाने का इंतजाम करता हूँ...|” हर्ष ने तालियाँ बजाकर चारों भूत, security guards को इशारा किया |
शाम के ढलने के साथ बगल के आयलैंडो से music की आवाजें, समुंद में घुमती रंग-बिरंगी boats, तारों की तरह टिमटिमा रही थी | विराट और रिचर्ड drinks table पर आमने-सामने बैठे थे |
“आज कितने दिनों के बाद ऐसा खुला-2 feel हो रहा है...?” रिचर्ड अपनी chair पर फैलते हुए “मैं drink रहा हूँ, वो भी दूसरे के bar में...|”
विराट सुनकर मुस्कुरा दिया था |
“वैसे तू यहाँ क्या कर रहा है...?” रिचर्ड विराट को देखते हुए “तुम्हें तो room में होना चाहिए ना...?”
“Hello, मुझे इतनी भी आग नही लगी है...|” विराट ने थोड़ा कड़क आवाज में बोला |
“अच्छा, plane में चढ़ने से लेकर यहाँ आने तक तो तूने खुशी को देखना छोड़ा नही, और बोलता है आग नही लगी...?” रिचर्ड ने विराट को हिलाया |
“ऐसा कुछ नही है...|” विराट अपनी शर्म छिपाते हुए बोला |
“तो फिर कैसा है...?” रिचर्ड ने विराट की आँखों में देखा |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-324 |
“तू छोड़ ना यार...|” विराट अपना drink उठाते हुए “कोई दूसरी बात कर ना...?”
“खुशी दिखायी नही दे रही...?” रिचर्ड ने बात को घुमाया |
“उसकी class है 2 घंटे की तो...|” विराट तपाक से बोल दिया |
“तो ये बात है, इसीलिए विराट ठाकुर हमारे साथ बैठकर drink कर रहे है...|” रिचर्ड हंसने लगा |
“मैंने बोला ना, ऐसा कुछ नही है...|” विराट की शर्म बढ़ रही थी |
अब विराट उठकर जाने लगा |
“अच्छा सुन...|” रिचर्ड विराट को रोकते हुए “वो मैने कुछ ministers से बात की है उस बारे में, वो बोल रहे है...|”
तभी भूत number 3 के साथ एक room से निकलती खुशी विराट पर नजर मार उन दोनों के बगल से गुजर गयी | जाती खुशी को देखते हुए विराट रिचर्ड की बात ही भूल गया |
“तेरी life में काफी लडकियाँ आयी, but तुझे किसी के लिए इनता दीवाना नही देखा...|” रिचर्ड ने विराट का ध्यान तोड़ा |
विराट ने फिर एक नजर उस पर मारी और वापिस उसके पास बैठ गया |
“क्या ये इसलिए, ये तेरी wife है...?” रिचर्ड ने पूछा |
“क्योंकि मैं खुशी से प्यार करता हूँ...|” विराट ने बोला |
“प्यार तो तू दिव्या से भी करता था..?” रिचर्ड थोडा गम्भीर हो गया |
अब विराट serious होकर रिचर्ड को देखने लगा था |
Room में खुशी night के लिए अपने कपड़े change कर चुकी थी | तभी विराट मानों वहाँ प्रकट होकर खुशी को देख रहा था |
“तुमने dinner कर लिया...?” खुशी ने सवाल किया |
“तुम्हारे बिना खा सकता हूँ क्या...?” कहते हुए विराट ने खुशी को बाँहों में ले लिया |
“क्या कर रहे हो...|” खुशी हल्की सी मुस्कान के साथ विराट से अलग होने की कोशिश में बोली |
“Dinner करने के तैयारी...|” विराट ने खुशी के कंधे को चूमा |
“छोडो, मुझे भूख लगी है...|” खुशी विराट से अलग हो गयी |
“भूख के अलावा मेरे पास एक और plane भी है...|” विराट ने खुशी को देखते हुए बोला |
“और वो क्या...?” खुशी वापिस अपने बाल ठीक करने लगी |
“Come with me...|” विराट ने खुशी की तरफ हाथ फैला दिया |
खुशी विराट के हाथ को देखते हुए उसकी आँखों में देखने लगी |
विराट खुशी की आँखों पर पट्ठी बांधे उसे जंगल में कही ले जा रहा था | विराट ने खुशी को पूरी तरह सभाला था, मगर वो फिर भी लड़खड़ा रही थी |
“कहाँ ले जा रहे हो...?” खुशी ने विराट के हाथो को मजबूती से पकड़ा हुआ था |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-324 |
“तुम्हें कुछ special दिखाना है...|” विराट बड़ी सावधानी से खुशी को लेकर चल रहा था |
“वो बिना आँखों पर पट्ठी बांधे भी दिखाया जा सकता है...|” खुशी सच में परेशान थी |
“शायद वो ऐसे दिखाने की चीज हो ही ना...?” विराट सामने वाली झाड़ी को हटाते हुए बोला |
खुशी विराट से ज्यादा बहस नही करना चाहती थी, क्योंकि उसे पता था, विराट ने उसके लिए कुछ अच्छा ही सोचा होगा | इसी ख्याल को लेकर खुशी विराट के कंधे पर सर रख चुपचाप चलती रही |
“क्या हुआ...?” विराट ने धीरे से पूछा |
“कुछ भी तो नही...|” खुशी हल्की सी मुस्कुरा दी |
“फिर इतना प्यार किसी लिए...?” विराट खुशी की feelings feel कर सकता था |
“क्या तुमने मेरे एक बाद बोलने पर ही ये आयलैंड खरीद लिया...?” खुशी एक हाथ विराट के सीने पर रख लेती है |
“इनता अमीर होने के बाद भी अपनी wife की इच्छा पूरी नही कर सकता, तो ऐसे अमीरी का फायदा ही क्या है...?” विराट ने खुशी का सर चूमा |
“अगर मैं बोलूं, मुझे चाँद चाहिए, तो...?” खुशी ने बोला |
“पूरा चादं तो नही, उसका कुछ हिस्सा तो तुम्हें दिला ही सकता हूँ...|” विराट ने मुस्कुराते हुए बोला |
“तुमने रिचर्ड के बच्चे देखे है ना...?” खुशी विराट के सीने पर हाथ चलाते हुए “कितने cute है ना...?”
“हम...|” विराट ने खुशी को देखा |
कुछ पलों बाद दोनों को हल्की और ठंडी हवा लगने लगी थी |
“रुको यही...|” कहते हुए विराट ने खुशी को एक जगह पर खड़ा कर उसकी आँखों पट्ठी खोल दी |
जैसे ही खुशी की आँखे normal हुई तो उसका मुहं खुले का खुला रह गया |
“Do you like it...?” विराट ने दूसरी बार पूछा |
सफेद रेत से भरा आयलैंड का किनारा, समुंद्र का बिलकुल साफ और शांत पानी, जो चाँद की चांदनी में मोती से भरे किसी कांच के गिलास जैसा लग रहा था | हवा में उड़ते अपने बालों की परवाह ना करते हुए खुशी अपनी पैरो की उँगलियों को रेत के घुसाती हुई एक-2 कदम आगे बढ़ा रही थी, तो पानी में तैरती मछली, रंगबिरंगे कछवे, सब उसकी आँखों के सामने थी | विराट ने आगे बढ़ उसका हाथ पकड़ लिया |
“ये कमाल है...|” खुशी अपना एक हाथ मुहं पर रख हल्की गीली होती आखों के साथ विराट को देख रही थी |
“अभी ये पूरा नही हुआ...|” कहते हुए विराट ने दूसरी side इशारा किया |
खुशी ने उस तरफ देखा तो उसकी आँखे खिल गयी | एक हिरन-हिरनी, उसका बच्चा थोड़ा आगे घूम रहे थे | खुशी विराट से लगती हुई उन तीनों को घूमते हुए देख रही थी |
“तुम खुश हो...?” विराट ने खुशी से पूछा |
जवाब में खुशी ने खाली विराट को kiss कर लिया |
“इतना ज्यादा खुशी हो...?” विराट ने खुशी की आँखों में देखा |
![]() |
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-324 |
शर्माती हुई खुशी कुछ नही बोली | तभी खुशी ने विराट के पीछे देखा तो waiter वहाँ लगी table पर खाना लगाकर जा रहे थे |
“ये क्या है...?” खुशी ने पूछा |
“तुम्हें भूख लगी थी ना...?” विराट उस तरफ इशारा कर खुशी को लेकर चलते हुए “तो candle light dinner on beach...|”
“सब कुछ मेरे सामने किसी movie की तरह घट रहा है...|” इतनी खुशी ना सभाल पाने की वजह से खुशी की आँखे छलकने लगी |
“तुमने बहुत कुछ सहा है खुशी...|” विराट खुशी को अपने सीने से लगाती हुई “उसके सामने तो ये कुछ भी नही है...|”
“और जो तुमने सहा है, उसका क्या...?” खुशी उसके सीने से लगती हुई बोली |
“तुम मेरी life में वापिस आ गयी, इससे ज्यादा खुशी नही चाहिए मुझे...|” विराट ने फिर से खुशी का सर चूमा था |
खुशी आँखे बंद किये विराट को जकड़े खड़ी रही |
To be continue…
I hope you all like this story Love story, Behind the story of भोली खुशी part-324. So reader, Please comments and
share this story with you friends and family and add your valuable thoughts
to….!!!
Love story, Behind the story of भोली खुशी part-324
Reviewed by Mr.Singh
on
September 09, 2020
Rating:

Just Awsome part
ReplyDeleteexcellent story as always and eagerly waiting to read the next update
ReplyDelete🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
Always 💜💜💜💜 U Boss
Aapki story itni awesome hai ki maine prtilipi per 5-6 baar pd chuki hu
ReplyDeleteAs always awesome part
ReplyDeleteReally nyc👏👏👏👏👏👏😍😍😍😍😍
ReplyDeleteBest lovely part
ReplyDeletenice story
ReplyDeleteGood story
ReplyDeleteV nice part
ReplyDeleteSuperbbbb😍😍😍👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻💐💐💐💐
ReplyDeleteLovely❤❤ part
ReplyDeleteNyc part
ReplyDelete