Best hindi horror story 2020, आस्था (A mystery) भाग-49

आस्था (A Mystery)


आस्था (A mystery)

Part-49
super-best-hindi-horror-stories-today-2020

Best Hindi horror stories 2020

राकेश चला गया और मधु आस्था को देख रही थी |
मधु : मैंने आपके रहने का arrangement guest house में कर दिया है, आप...|
आस्था : मेरी tension मत लीजिये, मैंने आपना इंतजाम कर लिया है |
मधु शांत थी, मगर उसके दिमाग में कहाँ वाला question अभी भी घूम रहा था |
सारंग : तुम्हें अपनी बेटी को सभालना चाहिये...|
आस्था अपनी लाल आँखों के साथ मानों दीवार के पार देख रही हो |
मधु : उसकी tension मत लीजिए, वो बिना मेरी मर्जी के कही नही जा सकती..|

सारंग : तुम्हे सच में ऐसा लगता है...|
मधु : ऐसा ही है...|
सारंग दीवार के पार देख रहा था, जहाँ सबसे छिपछिपाकर जानवी अपनी हथियारों को उठाती हुई बाहर निकलने की फिराक में थी | पूरा नजारा देख आस्था मुस्कुराती हुई मधु को देखने लगी |
 
दूसरी तरफ Manda एक file के साथ नीचे आयी तो पूरी पिशाच team अभी भी ध्रुव से बहस कर रही थी |
Manda : क्या हो रहा है यहाँ...?
सारे पिचाश Manda को देखने लगे | Manda के चेहरे पर गुस्सा कुछ ज्यादा ही था |
Manda : तुमने मेरी बात ना मानने की कसम खा ली है क्या...?
लड़का पिचाश : वो बात नही है madam, वो कंचना को अभी तक...|
Manda : अब वो हमारी team का हिस्सा नही बनगी |
लड़की पिशाच : Director के लिए अपनी जान की बाजी लगाने के बाद भी उसे निकाला जा रहा है |
Manda : उसने ये सब अपनी निजी फायदे के लिए किया है, वो एक गद्दार है...|
दूसरी लड़की पिशाच : आप M की भाषा बोल रही है madam, हम उनके लिए अपनी जान जोखिम में डालते है, और वे...|
Manda : हर्षत...|

super-best-hindi-horror-stories-today-2020
best hindi horror stories 2020

Manda ने कहते हुए file team के leader की तरफ कर दी | हर्षत बाकी सबको देखने के साथ जैसे ही file खोलता है, उसकी आँखे बड़ी हो गयी |
Manda : कंचना एक experiment का हिस्सा थी, जिससे ऐसी औरत ने बनाया था, जो इंसानियत के खिलाफ थी |
हर्षत photos और details देख रहा था, साथ ही बाकी सब भी |
Manda : इसके पक्के सबूत नही है, कंचना को हमारी team में plant किया गया हो, but हम उसकी सच्चाई जाने के बाद उसे अपने साथ नही रख सकते...|
हर्षत के साथ-2 बाकी सब भी Manda को देखने लगे |
Manda : अब जाकर उस team को खोजो, मुझे अगले 24 hours में वो team यहाँ चाहिए |
सभी एक साथ : Yes madam...|
तभी security guards घायल और दर्द से बेहाल कंचना को लेकर बाहर गये | सबकी नजर कंचना पर थी, सारे पिचाशों के मन में उसके लिए support भी था | एक लड़की पिशाच आगे बढ़ने लगी तो हर्षत ने file उसके हाथ में थमा दी | लड़की उस file को देखती हुई अपने कदम रोक लेती है |
Manda : Go...!!!
अगले ही पल पूरी team मानों वहाँ से गायब हो गयी हो |
Manda : इसको gate से बाहर छोड़कर आओ...|
Manda ने guards को order दिया |
कंचना ; मैं गद्दार नही हूँ madam, आप मेरा यकीन कीजिये...|
Manda : मेरे पास एक भी ऐसा सबूत नही है कंचना, जिससे तुम्हारी बात को सही साबित किया जा सके |
कंचना : आप तो सब कुछ जानती है ना मेरे बारे में, आपने ही मुझे यहाँ join करने के लिए motivation दिया था |
Manda : वही मेरी सबसे बड़ी गलती थी कंचना, मैंने भावनाओ के चलते ये check नही किया, तुम्हें इंसानियत और हमारे खिलाफ काम करने वाली एक सनकी औरत ने बनाया है |
कंचना सफाई देने लगी |

super-best-hindi-horror-stories-today-2020
best hindi horror stories 2020

Manda : छोड़कर आओ इसे...|
Security guards आगे बढ़ने लगे | आस्था अपने cabin से gate के बाहर ले जाती कंचना को देखती हुई कुछ सोच रही थी |
 
कंचना को gate के बाहर छोड़ दिया गया, वो घायल थी, ऊपर से एक जंग के बाद पूरी रात चाँदी के पिंजरें में रहें की वजह से उसकी body बिना खून के recover नही कर सकती थी | लडखडाते पैरो के साथ कंचना आगे बढ़ती हुई सामने से गुजर रहे इंसानों को देख मानों लालची हो रही हो | हर गुजरते इंसान को देख उसके हाथ खुद ही उसकी तरफ लपक जाते थे, मगर वो खुदको किसी तरह रोक तो लेती थी, मगर खून उसकी लत नही, जरूरत थी, जिसे वो किसी भी तरह control नही कर सकती थी | तभी एक गाड़ी उसके बगल में आकर रुकी, जिसमे कुछ लडके बैठे थे |
लड़का : कैसी हो मेरी जान, ride पर चलना है...?
अब कंचना से control नही हो पा रहा था, उसके हाथ जैसे ही गाड़ी को touch करने लगे, एक ख्याल उसके मन में कौंध गया |
दूसरा लड़का : क्या हुआ, पैसे चाहिए, don’t worry, पैसा बहुत है, बस तू जा...|
अगले ही पल घबराहट के मारे बुरी तरह कांपती कंचना लडखडाते मगर तेजी से आगे बढ़ रहे कदमों के साथ अपने रास्ते आगे बढ़ गयी |
 
मधु अपने cabin में बैठी कुछ files को study करती हुई एक report बना रही थी, तभी मानों एक तेज हवा के झोके के साथ जानवी वहाँ प्रकट हो गयी | Cabin में रखे सारे paper इधर-उधर उड़ गये |
मधु : ये क्या पागलपन है जानवी ?
मधु ने जानवी को देखा तो, किसी योद्धा की तरह dress में अपने हथियारों के साथ गुस्से से लाल जानवी सामने खड़ी थी | मधु जानवी को देख थोड़ा impress थी, मगर उसके हाथो में दो सोने के कड़े देख थोड़ा हैरान थी |
मधु : तुम कबसे लड़ाई पर जाते time कड़े पहनने लगी, वो भी gold के...?
जानवी : Mom...!!!
मधु : तुम्हें वहां जाने की permission नहीं है
मधु कड़क आवाज एक साथ बोलती हुई papers उठाने लगी
मधु : Mom, क्या मैं ब्रह्मा बनने वाली हूँ...?
सुनते ही मधु के माथे की लकीरे साफ हो गयी |

super-best-hindi-horror-stories-today-2020
best hindi horror stories 2020

जानवी : क्या मुझे भी एक सृष्टि को रचने का काम मिलेगा...|
मधु : ये सब तुम क्या बोल रही थी...?
मधु जानवी के सवाल से बचना चाहती थी |
जानवी : जवाब दीजिये, वरना मैं अभी खुदको मार डालूंगी...|
जानवी ने तलवार अपने गले पर रख ली थी |
मधु : किसने तुम्हारे दिमाग में या पागलपन भरा है ?
जानवी : खुद परमपति ब्रह्मा जी ने |
कहते हुए जानवी पिछली यादों में चली गयी |
सबकी नजरों से बचती जानवी अपने कटार जैसे दो हथियार और कमर पर बंधी देवी की दी हुई बिजली वाली तलवार के साथ तेज से जगंल के रास्ते आगे बढ़ती जा रही थी | पत्थर, झाड़ियो, जंगली जानवर, पक्षी पेड़-पौछे सब मानों उसे रोकने की कोशिश में हो, मगर जानवी मानने को तैयार नही थी | जानवी सारी बाधाओं को पार कर जंगल की आखिरी सीमा के सामने थी, जहाँ पर एक हल्की नीले रंग की दीवर रूपी परत दिख रही थी | ये इंसानी दुनियाँ की सीमा थी | आँखों में जोश के साथ जानवी जैसे ही परत के पास पहुंची, पीछे प्रकट होते तेज प्रकाश ने उसके कदम रोक दिए | अगले ही पल जानवी उस प्रकाश को ignore कर आगे बढ़ने लगी |
अनल : जानवी...?
जानवी : Dad, आपने promise किया था, आप मेरे काम में दखल नही देंगे...|
अनल : मैं तुम्हारे काम में दखल नही दे रहा, मैं तुम्हें एक अनर्थ करने से रोकने आया हूँ...|
जानवी : मतलब आप भी mom की तरह मुझे किसी काम के लायक नही समझते |
अनल : यहाँ बात तुम्हारी mom या मेरी नही है जानवी, बात सृष्टि के अस्तित्व की है |
जानवी : Dad, मैं अपनी team को बचाने जा रही हूँ, कोई world war शुरू करने नही |
जानवी सच में गुस्सा थी, जिस वजह से उसकी अनल के सामने भी आवाज ऊँची थी |
अनल : अगर मैं बोलू, तुम उस घाटी पास जाते ही देवासुर संग्राम शुरू करा दोगी, तो...?
सुनते ही जानवी मानों जाम हो गयी, वो बड़ी-2 आँखे साथ अनल को देखने लगी |
अनल : अगले एक दिन में मनुष्य जीवित नही रह पायेगे ?
जानवी : आप क्या बोल रहे है dad, मैं समझ नही पा रही थी |
अनल : तुम्हें पता है, तुम क्या हो...?
जानवी : बच्पन से सुनती रही हूँ, एक ब्रह्मदेवता...|
जानवी ने boring सा expression दिया |
अनल : नही, तुम ब्रह्मदेवता नही हो...|
जानवी : सच में, मैं जानती थी, mom always मुझसे झूठ बोलती रहती है |
अनल : तुम स्वय ब्रह्मा हो...|

super-best-hindi-horror-stories-today-2020
best hindi horror stories 2020

अब ये बात जानवी के समझ से बाहर थी, जिस वजह से वो अनल को देखने लगी |
अनल : तुम्हारी mom अपनी वंश की last अपूर्ण ब्रह्मदेवता थी, तुम पूर्ण रूप से ब्रह्मदेवता है |
जानवी : तो इससे मैं ब्रह्मा कैसे हो गयी dad...?
सुनने के बाद जानवी अलग feel कर रही थी | तभी एक महाप्रचंड दिव्य प्रकाश अनल के बगल में प्रकट हुआ | दोनों की नजरें उस प्रकाश पर गयी, जब प्रकाश ने आकृति का रूप लिया तो अनल और जानवी दोनों ही घुटनों पर गये | स्वय ब्रह्मा जी उनके सामने प्रकट थे |
जानवी : प्रणाम परम पिता |
अनल : प्रणाम परम पिता |
ब्रह्मा जी : कल्याण हो...|
दोनों को आशीर्वाद देने एक साथ ब्रह्मा जी जानवी को देखने लगे |
ब्रह्मा जी : जानवी, तुम मेरे प्रिय पुत्र कदम्बी की अंतिम वंशज हो और मैंने त्रेतायुग में अपने पुत्र को वरदान दिया था कि जिस समय उसके वंश में मेरा पूर्ण अंश जन्म लेगा, उसे असख्य सृष्टियों में से एक रचनाकार बनाया जायेगा |
जानवी : आपके कहने का मतलब क्या है परमपति...?
ब्रह्मा जी : तुम आगे चलकर स्वय ब्रह्मा बनोगी, एक सृष्टि की रचनाकार |
सुनते ही जानवी के धरती-आसमान हिल गये | उसकी तो कल्पनाओ ने भी कल्पनाओं में भी नही सोचा होगा, वो स्वय ब्रह्मा बनेगी |
जानवी : पर परम पिता, मैं तो ऐसा कुछ नही चाहती, मैं तो अपनी mom की तरफ simple सी life जीना चाहती हूँ |
ब्रह्मा जी : हमने जो कहा, वही तुम्हारी नियती है मेरी पुत्री...|
कहते हुए ब्रह्मा जी ने हथेली सामने की और दो सोने के कड़े प्रकट होकर जानवी की कलाईयों पर जाकर set हो गये |
जानवी : ये क्या है परम पिता...?
ब्रह्मा जी : ये एक बंधन है तुम्हारे लिए, जिसमें तुम उन स्थानों और उन जीवो से दूर रहोगी, जो एक ब्रह्मदेवता के लिए वर्जित है |
जानवी कुछ समझ नही पायी और ब्रह्मा जी गायब हो गये | जानवी उन कड़ो को देखते अनल को देखने लगी |
अनल : शायद अब मुझे तुम्हें कुछ समझाने की जररूत नही है...|
कहते हुए अनल पीछे हटने लगा |
जानवी : Dad, अगर आप मेरे सवालों का जवाब नही देंगे तो मैं ये दीवार पार कर जाउंगी...|
अनल : शौक से....|
कहते हुए अनल भी गायब हो गया |
जानवी : Dad...!!!!
जानवी गुस्से में जैसे ही दीवार को पार करने लगी उसके हाथो के कड़ो ने उसे पीछे खीच लिया |
जानवी : मैं अपनी life का फैसला किसी दूसरे को नही लेने दूंगी...|
कहते हुए जानवी जैसे ही दोबारा try करने लगी, इस बार कड़े उसे पीछे की तरफ उड़ाकर ले गये | जानवी चिल्लाती रही, मगर उसकी कोई सुनने वाला नही था |
 
जानवी : और इन कड़ो ने मुझे लाकर आकर सामने खड़ा कर दिया |
अपनी यादों से बाहर आती जानवी ने बोलाअगले ही पल मधु एक चैन की साँस लेते हुए वापिस अपनी chair पर बैठ गयी
मधु : मैं तो सोचती थी परम् पिता को हमारी कोई चिंता नहीं है, but उन्होंने तो मेरी सारी problems एक ही झटके में खत्म कर दी,wow... | 
जानवी : Mom.... | 
इस बार जानवी की आवाज नर्म और आँखे गीली थी
मधु : तुझे ब्रह्मा बनने का chance मिल रहा है और तू रो रही है...?
जानवी : मुझे आपकी तरह life को जीना है, शादी करनी है, बच्चे करने है और मरना  भी है | मैं अनंत काल तक एक boring सी जगह बैठकर एक ही काम नहीं करना चाहती
जानवी की आँखे टपक रही थी
मधु : ये जो तुम बोल रही हो, ये मनुष्यों की सोच है, तुम देवताओ ऊपर हो, तुम्हें...| 
जानवी : मुझे कोई देवता या उससे ऊपर नहीं बनना, मुझे बस आपकी तरह रहना है, simple and sweet.... | 
तभी आस्था वहां पर entry लेती है | उसे देख मधु भी खड़ी हो गयी
आस्था : क्या हो रहा है यहाँ...?
मधु : कुछ नहीं mamda, वो बस..... | 
आस्था : I think आप मुझे एक report दिखा रही थी...?
मधु की नजर सीधे papers पर गयी, जिन्होंने पूरे फर्श को ही ढक रखा था
मधु : 10 मिनिट में आपके table पर होगी
आस्था : इसको क्या हुआ...?
जानवी : Nothing madam.. | 
जानवी वापिस बाहर की तरफ बढ़ गयी | आस्था ने अब मधु को देखा, जो किसी दूसरी उलझन में थी
आस्था : इसे क्या हुआ मधु जी..?
मधु : कुछ सच पता चले है उसे, तो उन्हें थोड़ा अपनाने में हिचकिचा रही है
आस्था : कैसे सच...?"

super-best-hindi-horror-stories-today-2020
best hindi horror stories 2020

अब मधु आस्था को देखने लगी, जो शायद सोच रही थी, आस्था उसकी personal life में enter fair कर रही थी
आस्था : मैं कुछ पूछ रही हूँ, आप क्या सोचने में लग गयी
मधु : यही कि, पूछ कौन रहा है...?
आस्था : मैं आस्था... |   

To be continue…

I hope you all like this story. So reader, Please comments and share this story with your friends and family and add your valuable thoughts to….!!!

 

Best hindi horror story 2020, आस्था (A mystery) भाग-49 Best hindi horror story 2020, आस्था (A mystery) भाग-49 Reviewed by Mr.Singh on September 19, 2020 Rating: 5

6 comments:

  1. I lv this story plz zldi zldi story post kr dijiyega

    ReplyDelete
  2. Nice story but bhut late publish hoyi

    ReplyDelete
  3. Excellent story as always and eagerly waiting to read the next update
    🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
    🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
    🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
    🧐🙏🏼🧐🧐🙏🏼🧐
    Always 💜💜💜💜💜💜💜💜U Boss

    ReplyDelete
  4. Very nice story but please post some early.

    ReplyDelete

Please do not enter any spam link in the comment box.

Powered by Blogger.